HomeEducationCBSE 10th Second Board Result: सीबीएसई 10th 2nd बोर्ड एग्जाम रिजल्ट आज...

CBSE 10th Second Board Result: सीबीएसई 10th 2nd बोर्ड एग्जाम रिजल्ट आज आने की उम्मीद, डायरेक्ट यहां से कर सकेंगे चेक

सीबीएसई 2nd चांस रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर की जाएगी।

सीबीएसई द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में CBSE Class 10 Second Board Result 2026 आज जारी होने की बात कही जा रही है। लेकिन, आपको बता दें कि अभी तक सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से नतीजों को लेकर सटीक समय एवं डेट की जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, सीबीएसई क्लास 10th 2nd चांस रिजल्ट कभी भी जारी होने की पूरी उम्मीद है। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।

6.68 से अधिक स्टूडेंट्स हैं रजिस्टर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई क्लास 10th के 68 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने द्वितीय बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।

परिणाम चेक करने आसान स्टेप्स

  • सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कूल से मिलेगी फाइनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई द्वारा फाइनल मार्कशीट दी जाएगी। बोर्ड सभी छात्रों की मार्कशीट स्कूल में भेजेगा। स्टूडेंट्स अपने स्कूल में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

CBSE ने क्लास 10 सेशन 1 के नतीजे 15 अप्रैल को घोषित किए थे, जिसमें कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा। परीक्षा में शामिल हुए 24,71,777 छात्रों में से 23,16,008 छात्र सफल रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular