HomeUttar PradeshLalitpurकार और गैस वाहन की टक्कर, तीन घायल

कार और गैस वाहन की टक्कर, तीन घायल

सुमेरपुर हमीरपुर। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार हाईवे में खड़े गैस वाहन से टकरा गई। इस घटना में कार चालक व एक महिला के अलावा गैस सिलेंडर ले रहा एक ग्राहक घायल हो गया। कार में जिला जज लिखा है। बताते हैं कि कार में एक महिला भी सवार थी उसे भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर महिला के साथ चला गया। गैस सिलेंडर ले रहे अंधेड़ को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
मंगलवार को जिला जज लिखी एक निजी कार सुबह 11 बजे के करीब कानपुर की तरफ जा रही थी। कस्बे में शिवानी पैलेस के समीप भारत गैस का वाहन खड़ा था। तेज रफ्तार कार गैस वाहन में पीछे से टकरा गई। इस घटना के बाद कार के एयरबैग खुल गए। घटना में कार चालक के साथ गैस सिलेंडर ले रहे कस्बा निवासी जगदीश श्रीवास्तव 65 वर्ष घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चालक के अलावा एक महिला भी सवार थी। उसे भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद कार चालक महिला के साथ मौके पर कार को छोड़कर चला गया। जगदीश श्रीवास्तव को इलाज के लिए कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया। कार कहां के जिला जज की है यह पता नहीं चल सका है। कार सवार घायलों को ढूंढने के लिए थानाध्यक्ष अनूप सिंह भी परेशान रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular