Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में आवेदन को ब्लाकों व नगर...

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में आवेदन को ब्लाकों व नगर निकायों में कैंप का किया जाएगा आयोजन

उपयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र अमेठी दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया कि उ०प्र० सरकार द्वारा शिक्षित एवं कुशल युवाओं के लिए स्वरोजगार स्थापित करने हेतु “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सी.एम.युवा) योजना प्रारम्भ की गयी है। जिसके अन्तर्गत अधिकतम 05 लाख का ब्याज मुक्त ऋण विनिर्माण व सेवा क्षेत्र में इकाई स्थापित करने हेतु 04 वर्ष के लिए प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 10 प्रतिशत अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। उक्त योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने व विकास खण्डों / नगर निकायों में कैम्प आयोजित कर युवाओं के अधिक से अधिक आवेदन पत्र msme.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कराने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों / अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है इसके में ही जनपद अमेठी में विकास खण्ड/नगर निकायवार सी०एम० युवा का कैम्प का आयोजन दिनांक 19.08.2025 को विकास खण्ड गौरीगंज में, 21.08.2025 विकास खण्ड जामों में, 26.08.2025 को विकास खण्ड जगदीशपुर में, 28.08.2025 को विकास खण्ड मुसाफिरखाना में, 02.09.2025 को विकास खण्ड तिलोई में, 04.09.2025 को विकास खण्ड संग्रामपुर में, 09.09.2025 को विकास खण्ड बाजार शुकुल में, 11.09.2025 को सिंहपुर, 16.09.2025 को विकास खण्ड भेंटुआ में, 18.09.2025 को विकास खण्ड अमेठी में, 23.09.2025 को विकास खण्ड बहादुरपुर, 25.09.2025 को विकास खण्ड भादर में, 30.09.2025 को विकास खण्ड शाहगढ़ में, 03.10.2025 को नगर पालिका गौरीगंज में, 08.10.2025 को नगर पालिका जायस में, 14.10.2025 को नगर पंचायत अमेठी में तथा 16.10.2025 को नगर पंचायत मुसाफिरखाना में आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular