HomeUttar PradeshAyodhyaचुनाव जिताने के लिए बूथ स्तर तक किया जा रहा प्रचार

चुनाव जिताने के लिए बूथ स्तर तक किया जा रहा प्रचार

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। गोरखपुर- फैजाबाद खण्ड स्नातक चुनाव की बैठक प्रेस क्लब फैजाबाद में सुभाष नाग वंशी जिला चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में की गयी। सुभाष नाग वंशी ने बताया कि गोरखपुर- फैजाबाद खण्ड स्नातक प्रत्याशी दिलीप कुमार गौतम को चुनाव जिताने के लिए जिला संचालन समिति बनाया गया जिसमें रविन्द्र प्रताप बृजमोहन, आशीष पटेल, राम निवास यादव, श्याम जी मौर्य बाबूराम को जिम्मेदारी दी गयी। ब्लाक स्तर पर बूथ प्रभारी तथा – सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। दिलीप कुमार गौतम को चुनाव जिताने के लिए बूथ स्तर तक प्रचार किया जा रहा है। इस चुनाव में प्रत्याशी को राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ, विज्ञान मोर्चा आदि संगठनों का समर्थन है। मतदाताओं से जनसम्पर्क किया जा रहा है। उन्हें चुनाव एजेण्डा पढ़कर भी बताया जा रहा है। पूरे चुनाव क्षेत्र में बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular