Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya चलाई गई योग संदेश यात्रा की मुहिम 

 चलाई गई योग संदेश यात्रा की मुहिम 

 

अवधनामा संवाददाता’

अयोध्या। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में डॉक्टर के के सिंह के नेतृत्व में योग संदेश यात्रा की मुहिम चलाई गई है इस दौरान आज योगासन प्राणायाम ध्यान का आयोजन सूर्य कुंड पौराणिक स्थल पर किया गया जिसमें डॉक्टर के के सिंह जी ने योगासन प्राणायाम ध्यान करा कर लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है स्वस्थ समाज स्वस्थ भारत की भावना के साथ इस मुहिम की शुरुआत की गई है
बताते चलें कि  राजा बहादुर श्री दर्शन सिंह ने 19 वीं सदी के पूर्वकाल में अयोध्या के दर्शंनगर छेत्र में भव्य सूर्य कुंड का निर्माण करवाया था।
दर्शन नगर का नाम राजा दर्शन सिंह के ही नाम पर पड़ा था। शाकद्वीपीय ब्राह्मण अपने अराध्य देव सूर्य की पूजा के लिए आदिकाल से जाने जाते रहा हैं। राजा दर्शन सिंह भी अपने अराध्य देव सूर्य की आराधना करने के लिए इस प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर का निर्माण करवाया था आज इस पौराणिक स्थल से स्वस्थ समाज स्वस्थ भारत के लिए योग संदेश यात्रा की शुरुआत की गई है
योग संदेश यात्रा के दौरान उपस्थित  पार्षद मनोज श्रीवास्तव पार्षद चंदन सिंह मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी जितेंद्र सिंह शैलेंद्र प्रताप सिंह अरुण प्रताप सिंह नवनीत रस्तोगी सुबोध चतुर्वेदी राजेश कुमार मिश्र आदि कई गणमान्य व्यक्तियों ने योग करके जागरूकता की नई अलख जगाई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular