HomeUttar PradeshLalitpurप्राकृतिक युग परिवर्तन का साक्षी बनने का आह्वान

प्राकृतिक युग परिवर्तन का साक्षी बनने का आह्वान

 

अवधनामा संवाददाता

ठाकुर रघुवीर सिंह एजुकेशन कॉलेज सजनाम तिराहा में हुआ आयोजन
 
ललितपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविध कानपुर प्रान्त ठाकुर रघुवीर सिंह एजुकेशन कॉलेज सजनाम तिराहा एवं बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के अन्र्तगत संगोष्ठी का आयोजन संस्थान ठाकुर रघुवीर सिंह एजुकेशन कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग संयोजक डा.नितिन पाण्डेय ने मृदा संरक्षण तथा जल संरक्षण अपनी विचारों को रखा। साथ ही जिला संयोजक जयशंकर मिश्रा ने वृक्षारोपण तथा उनके संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये और प्राकृतिक युग परिवर्तन में सहयोगी एवं साक्षी बनने का आवाह्न किया। बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान के संयोजक वासुदेव ने विभिन्न प्रकार के जल स्त्रोतों के संरक्षण और कम से कम लागत में जल संरक्षण की विभिन्न विधियों पर अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के प्रबन्धक यादवेन्द्र सिंह द्वारा पर्यावरण से सम्बन्धित सभी घटकों के संरक्षण हेतु अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के प्राचार्य वरूण वैद्य द्वारा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण जागरूकता को जन चेतना के रूप में कार्य करने पर जोर दिया गया। संगोष्ठी का संचालन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के शैक्षणिक प्रमुख राजीव चौबे द्वारा किया गया। संगोष्ठी में संस्थान के समस्त छात्र-छात्राओं सहित कृष्णकान्त स्वर्णकार, राममोहिनी कौशिक, देवेन्द्र प्रकाश शुक्ला, रोहित टोंटे, संजीव कुमार तिवारी, राजेश तिवारी, लल्लूराम, सनमान सिंह, राघवेन्द्र आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular