सिसवा बाजार(महराजगंज)। परमहंस पाल पी.जी. कॉलेज गुरली, सिसवा बाजार में राष्ट्रीय कैडेट कोर की 102 यूपी बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन कैडेट्स ने अनुशासन, समर्पण और सटीकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 22 कॉलेजों के 638 कैडेट्स ने ड्रिल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और तालमेल से सभी को प्रभावित किया।
ड्रिल प्रतियोगिता के दौरान कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा कि ड्रिल केवल शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि एकता, समन्वय और नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने कैडेट्स की सटीकता की सराहना की। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने बताया कि सभी दलों ने एनसीसी के उच्च मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ड्रिल जीवन में अनुशासन और टीमवर्क की नींव को मजबूत करती है। अ
कादमिक सत्र में कैडेट्स को मोटरोला संचार प्रणाली के आधुनिक उपकरणों का तकनीकी अध्ययन कराया गया, जिसका उपयोग सैन्य और आपदा प्रबंधन में व्यापक रूप से होता है। दूसरे सत्र में पॉइंट टू पॉइंट नेविगेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चार्ली कंपनी ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट्स ने लोकगीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिविर में अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को सामाजिक दायित्व और नेतृत्व के प्रति प्रेरित किया।





