Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeसीएए के विरोध में घण्टाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के खिलाफ...

सीएए के विरोध में घण्टाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

लखनऊ। चौक स्थित घण्टाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के खिलाफ लखनऊ प्रशासन ने एक और एफआईआर दर्ज की है। सोमवार को पुलिस ने इन प्रदर्शनकारी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। यह महिलाएं यहां सीएए के विरोध में पिछले करीब 60 दिनों पर दिन-रात धरना प्रदर्शन पर बैठी हैं। अधिकारियों ने कई बार महिलाओं को घर भेजने और धरना खत्म करवाने का प्रयास किया।

लेकिन अपनी जिद पर अड़ीं यह महिलाएं कोरोना की दहशत फैलने के बावजूद मौके पर डटी हुई हैं। प्रशासन के लिए समस्या यह भी है कि यदि यहां कोरोना का संक्रमण फैला तो एक साथ कई महिलाएं चपेट में आ जाएंगी।

कोरोना को लेकर लखनऊ प्रशासन ने किसी भी तरह के आयोजन, भीड़-भाड़ और प्रदर्शन आदि पर रोक भी लगा दी है। ताकि कोरोना का संक्रमण रोका जा सके। लेकिन इन सबका यहां चल रहे प्रदर्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। सोमवार को ठाकुरगंज पुलिस ने 22 नामजद जबकि 150 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने कहा, पुलिस चाहे जितने मुकदमे दर्ज कर ले, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। न हम झुकेंगे और न ही पीछे हटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular