HomeUttar PradeshAzamgarhव्यापारी संवाद कार्यक्रम का ताज पैलेस मुबारक में हुआ भव्य आयोजन

व्यापारी संवाद कार्यक्रम का ताज पैलेस मुबारक में हुआ भव्य आयोजन

आजमगढ़ l मुबारकपुर नगर मोहल्ला अलीनगर ताज पैलेस मे व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर राज्य कर खण्ड दो आजमगढ़ धीरज कुमार राय के नेतृत्व में व्यापारियों एवं विभागीय अधिकारियों ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। व्यापारियों ने अपनी कराधान संम्बधी विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत किया, जिनके समाधान और सुझाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में पंजीयन व इसकी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।

आयुक्त राज्य कर मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशों के अनुपालन में मुबारकपुर में ब्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें उपायुक्त राज्य खण्ड दो धीरज कुमार राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारी समय से कर जमा करें तथा समय से कर रिटर्न फाइल दाखिल करें।और जो ब्यापारी अभी तक पंजीयन नहीं कराए हैं वह अपना पंजीयन करा ले ताकि उन्हें ब्यवस्थित ब्यापार करने में किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मुबारकपुर की पहचान जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में है।

यहां का रेशमी साड़ी का उत्पादन ओडीओपी में चयन किया गया। मुबारकपुर की चर्चा कहीं होती है तो मुझे यह कहने का यह गौरव होता है कि मैं उस क्षेत्र का अधिकारी हूं। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी से सम्बन्धित प्रवाधनो, रिटर्न दाखिल करने,कर भुगतान,ई – वे बिल, पंजीकरण एवं अन्य प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।साथ ही व्यापारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन भी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मोहम्मद शाकिब, अदनान,हाजी इफ्तेखार अहमद ने कर से सम्बंधित समस्याओं को उठाया जिसका समाधान मौके पर किया गया।

सेवानिवृत्त ज्वाइंट कमिश्नर जफीर अहमद ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि सरकार की यह कर सम्बन्धित कार्यक्रम बुनकर बाहुल्य क्षेत्र में इस तरह का पहला कार्यक्रम है। सरकार की यह पहल सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्यापार मण्डल अध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं मुबारकपुर के निवासी जफीर अहमद जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय उपायुक्त राज्य कर खंड दो धीरज कुमार राय द्वारा किया गया कार्यक्रम में अन्य उपस्थित सदस्यों में सहायक आयुक्त राज्य कर राजीव कुमार राज्य कर अधिकारी मयंक कुमार प्रधान सहायक चंदन पाठक प्रधान सहायक विपिन कुमार गोण एवं वेद प्रकाश सिंह के साथ-साथ रेशमी वस्त्र उद्योग के पदाधिकारी शमोहम्मद इफ्तिखार अहमद जिया, अधिवक्ता पंकज तिवारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रिंस जायसवाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular