Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurघघसरा में व्यापार प्रकोष्ठ की हुई बैठक

घघसरा में व्यापार प्रकोष्ठ की हुई बैठक

स्वदेशी अपनाने की लोगो ने ली शपथ

गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा स्थित एक मैरेज हॉल में स्वदेशी जन जागरण अभियान के तहत व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हुई।

जिसमें में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर जोर दिया और विदेशी उत्पादों के उपयोग के नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की।

बैठक को नगर पंचायत घघसरा के चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को भी संरक्षित किया जा सकेगा।

बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के विनीत अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी समान को अपनाए और व्यापार प्रकोष्ठ ने लोगों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करने और उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया ।जहा लोगो ने एक समूह में स्वदेशी अपनाने की शपथ ली।

बैठक को रविन्द्र त्रिपाठी,गोपाल गुप्त ,कृष्णमोहन कशौधन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिवचरण प्रसाद, ध्रुवचंद्र गौण,सुरेन्द्र बर्मा,हरिराम कशौधन, मनोज सिंह,रामानुज पाण्डेय,रामकेश मौर्य ,मनीष कशौधन,राजू जयसवाल ,गोविंद मिश्रा सहित आदि लोग रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular