Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeबुन्देलखण्ड किसान यूनियन ने पेयजल आपूर्ति ठप होने सहित तमाम समस्याओं को...

बुन्देलखण्ड किसान यूनियन ने पेयजल आपूर्ति ठप होने सहित तमाम समस्याओं को लेकर बाइक रैली निकालकर किया जोरदार प्रदर्शन

प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ सौंपा

महोबा। ग्रामीण क्षेत्रों में नमामि गंगे योजना के तहत कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने सहित किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर बुन्देलखण्ड किसान यूनियन ने कस्बे में बाइक रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ प्रदीप कुमार को सौंपा। एसडीएम ने किसानों से ज्ञापन लेकर उच्चाधिकारियों को भेजे जाने का आश्वासन दिया।

एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि विकासखंड पनवाड़ी के लोहर गांव, कोटरा, बिहार, कोनिया सहित आधा दर्जन गांवों में कई दिनों से नमामि गंगे योजना के तहत की जाने वाली पेयजल आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं िंसंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने जैसी कई समस्याओं को लेकर किसानों ने बाइक रैली के जरिए विरोध जताया। बताया कि अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण होने पर विवश होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।

बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरण पाठक, बालाजी, सहित संगठन के लोगों ने ग्राम रगोलिया चौराहा से कुलपहाड़ तक बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत की जाने वाली सप्लाई को उसे चालू कराया जाए, ग्रामों में रोस्टर के हिसाब से विद्युत सप्लाई की जाए, अतिवृष्टि का अवशेष पैसा किसानों के खाते में डालने एवं जैतपुर श्रीनगर तिराहे पर लगने वाली मांस मदिरा की दुकानों को अविलंब हटाए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular