HomeUttar PradeshLalitpurधर्म संस्कृति के क्षेत्र में बुन्देलखण्ड सदैव समृद्ध रहा है : साध्वी...

धर्म संस्कृति के क्षेत्र में बुन्देलखण्ड सदैव समृद्ध रहा है : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

अवधनामा संवाददाता

जाखलौन (ललितपुर)। कस्बा के बुंदेलखंड इंटर कॉलेज में भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आगमन पर आयोजित सभा में उन्होंने हिंदुत्व की जोरदार पैरवी करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर धर्म और सनातन संस्कृति को बचाना होगा। जिन विधर्मियों ने संन्यासियों का उत्पीडऩ किया, आज वे और उनके राजनैतिक दल अपने अस्तित्व की अंतिम सांसें गिन रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की पावन धरा हमेशा से धर्म संस्कृति के क्षेत्र में समृद्ध रही है और बिना बुंदेलखंड प्रान्त निर्माण के हम मजबूत नही होंगे। कस्बे में साध्वी प्रज्ञा भारती अपने ओरछा प्रवास के दौरान एक दिन के निजी कार्यक्रम में कस्बे स्थित विद्यालय के प्रबंधक के अनुरोध पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुईं। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक इंद्रपाल सिंह बुंदेला की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विद्यालय सभागार में क्षेत्र के कई दर्जन ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने इमारती पत्थर की खदानों को पुराने पैटर्न पर प्रारंभ करवाने की मांग रखी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आसुरी सत्ता के माध्यम से सनातन संस्कृति को समाप्त करने की कोशिशों के अंतर्गत उन्होंने संतों के उत्पीडऩ की बात रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें भगवा आतंकवाद के नाम पर 13 दिनों तक बुरी तरह उत्पीडऩ किये जाने की बात दोहराई। उन्होंने उनका लाई डिटेक्टर और ब्रेन मैपिंग के उत्पीडऩ की बात बताकर लोगों को याद दिलाया कि जबसे देश वासियों ने सनातन संस्कृति की पोषक पार्टी को सत्ता सौंपी है तबसे देश का सम्मान पूरी दुनियां में बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यालय की बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारा धर्म और संस्कृति सुरक्षित है तब तक ही हमारा अस्तित्व है। इसके लिए हम सबको ऐसी सरकार को समर्थन देते रहना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाशनारायण तथा संचालन पी.एन. द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में बंशीधर श्रीवास, धर्मेंद्र गोस्वामी, गंधर्व सिंह लोधी, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, जितेंद्र वैद्य, डा.एस.पी.पाठक, पी.एन.तिवारी, अनिल, चंद्रेश दुबे, दरयाब सिंह, विक्रम सिंह बुंदेला, दिनेश गोस्वामी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक महेंद्र सिंह बुंदेला तथा प्रधानाचार्य भगवान दास मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular