बांसी सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी जनपद सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में बांसी स्थित राप्ती नगर मैरेज हॉल में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 15 मार्च को लखनऊ में होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुधीर कुमार भारती (मुख्य मंडल प्रभारी, बस्ती मंडल) ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देश पर 15 मार्च के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। सेक्टर वार बसों की व्यवस्था की गई है।प्रत्येक बस के लिए दो जिम्मेदार पदाधिकारियों को तैनात किया गया है।सभी जिम्मेदार साथी बस में सवार होने वाले कार्यकर्ताओं की सूची मोबाइल नंबर सहित तैयार रखेंगे ताकि आवागमन में कोई असुविधा न हो।दिग्गज नेताओं का संबोधन बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी के.के. गौतम, उदयभान गौतम और कल्पनाथ बाबू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन और निष्ठा के साथ मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम ने की तथा संचालन मंडल जोन इंचार्ज राजकुमार आर्य द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से इंद्रजीत गौतम, राजकुमार चौधरी, पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष प्रेम मिलन शुक्ला, संजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य जहूर खां, रामधनी गौतम, आनही प्रसाद, घनश्याम गौतम, रमेश आजाद, सतेन्द्र कुमार गौतम, दिलीप कुमार गौतम, मनोज कुमार गौतम, अशोक कुमार, राधेश्याम गौतम, हरी लाल आर्या, अशोक कुमार बौद्ध, श्री राम बाबू, सतीश गौतम, राजेंद्र कुमार गौतम, अखिलेश गौतम, यार मोहम्मद, माधुरी गौतम, जगदीश प्रसाद सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





