HomeMarqueeबीएसए ने समर कैम्प में पहुंचकर बच्चों का बढ़ाया हौसला

बीएसए ने समर कैम्प में पहुंचकर बच्चों का बढ़ाया हौसला

सिद्धार्थनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने उसका ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सजनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरिहारी में चल रहे समर कैम्प में पहुंचकर बच्चों के संग खेल खेलकर उनका हौसला बढ़ाया किया।

समर कैम्प में बच्चों को खेल खेल के माध्यम से दी जाने वाली शिक्षा का अवलोकन किया तथा समर कैम्प में अधिक से अधिक बच्चों के प्रतिभाग करने हेतु सभी को प्रयास करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इस समर कैम्प का मकसद खेल खेल के माध्यम से बच्चों के बुनियादी गणित के लिखने पढ़ने और समझने की दक्षताओं को मजबूत करना है। उन्होंने विज्ञान गणित के किट के अधिक से अधिक प्रयोग करने का सुझाव दिया।

उक्त अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा, जिला समन्वयक अमित कुमार शुक्ला, आशीष कुमार मिश्र, प्रथम एजुकेशन संस्था के जिला समन्वयक संदीप पाठक, सूर्यभान सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular