HomeMarqueeप्रेम प्रसंग के शक में भाई बना बहन का हत्यारा, खुद चौकी...

प्रेम प्रसंग के शक में भाई बना बहन का हत्यारा, खुद चौकी पहुंचकर किया सरेंडर

डेढ़ माह पहले हुई थी शादी, प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या की

खुद चौकी पहुंचकर किया जुर्म कबूल, शव कुएं से बरामद; पुलिस हिरासत में आरोपी

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी स्वयं हसवा चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शनिवार प्रातः हसवा चौकी पर संदीप यादव (22) नामक युवक पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन की हत्या कर शव को एक कुएं में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मृतका के परिजनों को साथ लेकर बताए गए घटनास्थल पर पहुंची। वहां से युवती का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका की शादी लगभग डेढ़ माह पूर्व हुई थी।

उसका ससुराल राधानगर थाना क्षेत्र में था। आरोपी भाई अपनी बहन को उसके ससुराल से मायके लाने गया था। रास्ते में दोनों के बीच बातचीत हुई। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि युवती का किसी अन्य समुदाय के युवक के साथ पूर्व से संबंध था। आरोपी भाई को आशंका थी कि उसकी बहन भविष्य में दोबारा घर छोड़कर उस युवक के साथ जा सकती है। पुलिस के अनुसार बातचीत के दौरान युवती अपने भाई की बात मानने को तैयार नहीं हुई और ससुराल जाने के लिए भी राजी नहीं थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने अपनी बहन का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया। घटना की सूचना पर मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चूंकि आरोपी स्वयं पुलिस चौकी पहुंचा था, इसलिए वह पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular