बीपीएससी ने AEDO परीक्षा के लिए रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे नई परीक्षा तिथि के अनुसार परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती के लिए रिवाइज्ड एग्जाम डेट जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। अब वे उम्मीदवार बीपीएससी की ओर से जारी नई परीक्षा तिथि के अनुसार परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
बीपीएससी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सहायक शिक्षा विकास अधिकारी की परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल, 2026 को बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। बीपीएससी की ओर से यह परीक्षा कुल तीन चरणों में आयोजित कराई जाएगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से सहायक शिक्षा विकास अधिकारी के कुल 935 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 374 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 93 पद, अनुसूचित जाति के लिए 150 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 168 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 112 पद और पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए 28 पद आरक्षित किए गए हैं।
कितना मिलेगा वेतनमान
सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में उममीदवारों से सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता विषय से 300 अंकों के 300 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में 30 प्रतिशत अंत प्राप्त करना अनिवार्य है।
इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनसोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए रोजना मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्र को हल करते रहें।





