उरई(जालौन)। पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की जीत की खुशी में नगर जालौन के झंडा चौराहे पर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और राहगीरों को लड्डू बांटकर बधाई दी।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनव राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय राजावत, सभासद अन्नू शर्मा, सभासद शुभम अग्रवाल, सभासद ललित शुक्ला, सभासद ललित वर्मा ईलू,नामित सभासद योगेंद्र राठौर, नामित सभासद वाचस्पति मिश्रा, नामित सभासद धर्मेंद्र सिंह सेंगर, आशा प्रजापति, अविनाश सिंह सेंगर, शशिकांत वर्मा, दीपक याज्ञिक, जिला मंत्री दिनेश लोहिया, यश पटेल और श्याम जी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर जश्न मनाया।





