Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeभाजपा ,सपा और बसपा ने मनाई अंबेडकर जयंती,प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित

भाजपा ,सपा और बसपा ने मनाई अंबेडकर जयंती,प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित

अवधनामा संवाददाता

उरई (जालौन)। समाधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 बी जयंती सरकारी कार्यालय निजी संस्थाओं के अलावा राजनीतिक दलों ने भी डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर जाकर उन्हें पुष्प अर्चन कर उनकी जयंती मनाई।
देश के संविधान के रचयिता  डॉक्टर अंबेडकर की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गईं, उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया तो वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, पवन अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह ,नगर पालिका प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ,सभासद मलखान दोहरे ,पप्पू चौहान, ललित शुक्ला , आदि ने पहले नगर पालिका में स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात अंबेडकर इंटर कॉलेज तथा मोहल्ला दलालनपुरा में बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
 वहीं समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला, सरकारी कार्यालय में भी अंबेडकर की प्रतिमा को रखकर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए।
इस मौके पर गौरीश द्विवेदी नगर अध्यक्ष ,थोपन यादव, दीपू त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, शाहरुख, सरताज खान, सानु रायन,जाकिर सिद्दीकी, सहित एक दर्जन सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वही बसपा नगर इकाई के नगर अध्यक्ष नईम खान के नेतृत्व में पूरन सिंह, डॉक्टर रमेश, सूरज प्रजापत, हिमांशु, दुष्यंत,, नरेश सोनी, राजेश जाटव आदि कार्यकर्ताओं ने भी अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह पूर्वक मनाई। कोतवाली में सीओ व कोतवाल ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular