Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeNationalझारखंड विधानसभा सत्र के चाैथे दिन भी भाजपा का प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा सत्र के चाैथे दिन भी भाजपा का प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के चाैथे दिन बुधवार काे भाजपा बड़ा सा बैनर लेकर सदन पहुंची और धरना-प्रदर्शन कर रही है। इस बैनर में भ्रष्ट, निकम्मी, झूठी, लुटेरी और युवाओं को ठगने वाली हेमंत सरकार जवाब दो लिखा है। साथ ही कई सवाल लिखे हैं। मनरेगा कर्मी के परमानेंट का क्या हुआ, सहायक पुलिस के परमानेंट का क्या हुआ, होमगार्ड के परमानेंट का क्या हुआ, पोषण सखी के परमानेंट का क्या हुआ, पारा शिक्षक के परमानेंट का क्या हुआ, कंप्यूटर कर्मी डाटा ऑपरेटर का परमानेंट का क्या हुआ, जल सहिया के परमानेंट का क्या हुआ, शिक्षकों की मांग पूरी करो, बेरोजगारी भत्ता का क्या हुआ, स्थानीय नीति नियोजन नीति का क्या हुआ, नगर पालिका की सफाई कर्मियों की मांगे पूरी करो सहित तमाम मुद्दों बैनर में लिखे हैं।

भाजपा हेमंत सरकार को सारे वादे याद दिला रही : अमर कुमार बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउर ने कहा कि हम सारे मुद्दे लेकर आये हैं। हेमंत सरकार ने अनुबंधकर्मी, संविदाकर्मी और बेरोजगार युवाओं से झूठा वादा करके सत्ता हासिल की है। यह सरकार का आखिरी सत्र है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा हेमंत सरकार को सारे वादे याद दिला रही है। उनका तो कुछ होना जाना है नहीं, एक नैतिकता के आधार से सदन का इस्तेमाल कर झारखंड की जनता से माफी मांग लें और झारखंड की जनता को बख्श दें। झारखंड की जनता को उनका हाल पर छोड़ दें। जनता अपना निर्णय खुद ले लेगी। झारखंड को संवारने के लिए भाजपा आगे है।

हेमंत सोरेन के घोटाले के सामने यह सूची बहुती छोटी: बिरंची नारायण

बिरंची नारायण ने कहा कि जितना लंबा घोटाला उतनी लंबी लिस्ट है। मैं समझता हूं कि उनके घोटाले के सामने यह सूची बहुत ही छोटी है, जितना वादा खिलाफी सरकार ने किया था, उसका एक अंश इस बैनर में है। सरकार ने जो वादे करके सत्ता प्राप्त की आज हम उनको याद दिलाने बैनर के माध्यम से आये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular