HomeNationalछत्तीसगढ़ में अब तक 564.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज, 16 जिलों में...

छत्तीसगढ़ में अब तक 564.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज, 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बुधवार काे छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं विभाग ने 1 और 2 अगस्त को मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। अगले 48 घंटों के लिए मौसम गिभाग ने बिलासपुर, रायपुर, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 564.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 31 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1361.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 225.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 564.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 347.0 मिमी, बलरामपुर में 515.2 मिमी, जशपुर में 385.0 मिमी, कोरिया में 353.0 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 374.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular