Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeMarqueeराहुल को स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद भाजपा ने जन आक्रोश...

राहुल को स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा की स्थगित

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ते देख पीएम मोदी आज आपात बैठक करने वाले हैं। इस बीच भाजपा ने लोगों में बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। कांग्रेस की राजस्थान सरकार को घेरने के लिए शुरू की गई जन आक्रोश यात्रा को भाजपा ने स्थगित कर दिया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा ने राजस्थान में अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया है।
राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने 1 दिसंबर को किसानों और शासन से संबंधित मुद्दों पर अशोक गहलोत सरकार को घेरने के लिए जन आक्रोश यात्रा शुरू की थी। भाजपा ने कहा कि उनके लिए राजनीति से पहले लोग आते हैं। हमारे लिए लोगों की सुरक्षा, उनका स्वास्थ्य प्राथमिकता है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को “सुबह और शाम की सैर” बताते हुए सिंह ने राहुल पर राजनीति के लिए लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक फ्लॉप शो है।
दुनियभर में कोरोना के मामले बढ़ते देख स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा में सभी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए या जनहित में यात्रा को स्थगित कर देना चाहिए।
गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 मामलों में वैश्विक वृद्धि पर चिंता जताई थी। उन्होंने राज्यों से विशेष रूप से आगामी त्योहारों और नए साल के जश्न को देखते हुए फेस मास्क पहनने और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने के बारे में जागरूक रहने और जागरूकता पैदा करने को कहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular