Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाया: पूर्व...

भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाया: पूर्व विधायक खब्बू तिवारी

अवधनामा संवाददाता

गोसाईगंज -अयोध्या। भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल गोसाईगंज अध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में बंधनपुर डा.पी.एन सिंह के आवास परिसर में संपन्न हुई। मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक इंद्र प्रताप खब्बू तिवारी जिला महामंत्री अयोध्या राघवेंद्र पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी अशोक मिश्रा  रहे। मंडल कार्यसमिति की बैठक का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संजय पराग ने किया। कार्यसमिति बैठक की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरांत हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिए हर जगह समान विचारधारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है। कहा कि भाजपा पूर्णिया जनसंघ के काल से ही काफी मजबूत है जिसका सारा श्रेय यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ही बदौलत है। जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडे ने कहा कि भाजपा देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। उनकी मेहनत और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमे अपनी सक्रियता बनाए रखना होगा। मंडल प्रभारी अशोक मिश्रा, महामंत्री शिवकुमार यादव,मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा, गोसाईगंज नगर चुनाव प्रभारी विनीत सिंह बिन्नु, गोसाईगंज महिला मंडल अध्यक्ष प्रसूनलता सिंह, संजय पराग, बजरंगी चौरसिया, अवधेश स्वर्णकार, डॉ. पी एन सिंह, डॉ. मगन लाल वर्मा, श्री प्रकाश सोनी, राजन सोनी, मनोज कसौधन, रवि यादव सहित दर्जनों लोग बैठक में उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular