Wednesday, September 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiभाजपा नेता प्रशांत बने ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष

भाजपा नेता प्रशांत बने ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। भाजपा नेता एवं समाजसेवी प्रशांत शुक्ला को ब्राह्मण चेतना परिषद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हाल ही में प्रशांत शुक्ला जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड के सभापति निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अगस्त माह में कार्यभार ग्रहण किया। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रशांत शुक्ला को ब्राह्मण चेतना परिषद का जिलाध्यक्ष बनाते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के इस निर्णय से समर्थकों में खुशी भी लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक जितिन प्रसाद (लोकनिर्माण मंत्री उत्तर सरकार) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.पी. मिश्रा (रिटायर आई.ए.एस.) का आभार व्यक्त किया।
शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण चेतना परिषद देशव्यापी संगठन है, जो समाज के हित के लिए संघर्ष करता है। जिलाध्यक्ष का पद बहुत अहम जिम्मेदारी है, जिसके निर्वहन के लिए प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एक मंच पर लाना हमारी प्राथमिकता होगी। इसके लिए जो भी बन पड़ेगा करूंगा। गांव-गांव और कस्बों में जाकर समाज के लोगों को संगठित करने की पहल जल्द ही शुरू की जाएगी।
इस मौके पर अमन शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला, शिवकुमार चतुर्वेदी, विजय शुक्ला, पीयूष मिश्रा, सुबोध मिश्रा, पंकज तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, निर्मल उपाध्याय, रविकेश शुक्ला, राजेश पांडे, अरविंद पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular