Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeजवानों और किसानों की हितैषी नहीं है भाजपा-,वीरेंद्र चौधरी

जवानों और किसानों की हितैषी नहीं है भाजपा-,वीरेंद्र चौधरी

अवधनामा संवाददाता

महराजगंज। लोकसभा के इस चुनाव में पहली बार देखा जा रहा है कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक भाजपा केवल धर्म और सांप्रदाय के नाम पर चुनाव लड़ रही है। 2014 में इस पार्टी का नारा था अच्छे दिन आएंगे लेकिन दस साल के इनके शासन से जनता ऐसी ऊबी कि उनसे पुराने दिन लौटाने की गुहार करने लगी।
यह बातें लोकसभा के INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने सदर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सभा चेहरी, कुटिया टोला,जंगल दूधई, यादव टोला,रसूलपुर,चौराहा,गोपी,कांध,सिंहपुर,खुटहां,एवं सराय खुटहां सहित विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सभी भारत वासियों का योगदान था,जिसमें मुस्लिम भाई भी थे। लेकिन प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे प्रधानमंत्री,गृहमंत्री तथा मुख्य मंत्री लोगों में मुसलमानों के प्रति नफ़रत का भाव पैदा करते हैं। कहते हैं विपक्ष मुस्लिम वोटों के लिए मुजरा कर रहा है। क्या यह प्रधानमंत्री की भाषा है? हम लोग आप सभी लोगों से वोट की अपील करने आए हैं,क्या यह मुजरा है? उन्होंने कहा दर असल प्रधानमंत्री मतदान का सातवां चरण आते आते आपा खो बैठे हैं क्योंकि उन्होंने दस साल में कुछ नहीं किया।
विरेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों और जवानों के खिलाफ काम करने वाली भाजपा ने हर मोर्चे पर जनता को धोखा दिया है।अग्निवीर योजना लाकर जवानों का सपना तोड़ा और काले कानून लाकर किसानों के साथ अन्याय किया। 700 किसान शहीद हो गए लेकिन मोदी ने उफ तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता अन्याय के आधार पर चलने वाली भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की सरकार बनाने में आप के योगदान का बहुत महत्व है।
इस अवसर पूर्व विधायक श्री पति आजाद,सपा अध्यक्ष विद्दा सागर यादव,बब्बू शाही,राम प्यारे प्रसाद,दीप चंद तिवारी,राम बहाल यादव, विनोद सिंह,नूर आलम,रमेश चंद श्रीवास्तव,बिंद्रेश कन्नौजिया,आत्माराम त्रिपाठी,नौशाद आलम,विधि नारायन,सदा मित्र,प्रणय गौतम,देवेंद्र शाही,लल्लन गुप्ता,अंबरीश शाही आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular