Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurभाजपा देश में लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा: आनंद

भाजपा देश में लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा: आनंद

अवधानामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी -धौरहरा संसदीय क्षेत्र के कस्ता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर नगरा, ओसरीनानकार, कल्लियारामपुर, दतेली, संडिलवा, पकरियाजलालपुर, कस्ता, तेंदुआ, मितौली में समाजवादी पार्टी ने नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया, इस मौके पर सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। आनंद भदौरिया ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहाकि भाजपा देश में लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन गई है, लोकसभा चुनाव में हार से डरी भाजपा अन्याय और तानाशाही पर उतर आयी है, यह लोकसभा चुनाव बहुत विशेष है, यह लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का चुनाव है। भाजपा की तानाशाही को उखाड़ फेंकने का चुनाव है, लोकसभा चुनाव में भाजपा को हर हालत में हटाना है, अगर देश की जनता हटाने से चूक गयी तो भाजपा वोट का अधिकार छीन लेगी, भाजपा देश पर अंग्रेजों की तरह शासन करना चाहती है, उन्होंने कहा कि देश में जितने भी तानाशाह हुए है वे वोट से सत्ता में आये थे, भाजपा को वोट के जरिए ही सत्ता से बाहर करना है, भाजपा ने देश को पीछे कर दिया है, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा दिया है, इनके पास देश की जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा है, भाजपा सबसे झूठी पार्टी है, इलेक्टोरल बांड के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है, हजारो करोड़ रूपये की चुनावी चंदा के नाम पर वसूली की है, तमाम कम्पनियों को डराकर वसूली की, कोरोना के समय वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी वसूली कर ली है, जबसे इलेक्टोरल बांड का मामला बाहर आया है, भाजपा के नेता घबराये हुए है, उनके पास भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है, आनंद भदौरिया ने कहा है कि भाजपा ने युवाओं की नौकरी छीनी है, हर साल दो करोड़ नौकरी देने का झूठा वादा किया। लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया, आज देश में 80-90 फीसदी पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार है, भाजपा सरकारों में भर्ती परीक्षाओं के तमाम पेपर लीक हुए, जबसे भाजपा की सरकार आयी है, नौजवानों व किसानों आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है, महिलाओ को किचन में महंगाई का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने आगे कहाकि जुमलेबाजी करने वाले भाजपा के लोग जनता को झूठी गारन्टी दे रहे हैं, देश की जनता को भाजपा की गारन्टी नहीं, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान की गारन्टी चाहिए, इंडिया गठबंधन जनता को संविधान की गारन्टी देता है, संविधान की गारन्टी में सब कुछ है, इंडिया गठबंधन संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। नुक्कड़ सभाओं में पूर्व विधायक सुनील भार्गव लाला, वीरेंद्र वर्मा विधानसभा अध्यक्ष, हरिपाल यादव, रामजीवन यादव, विश्राम लाल यादव, कालीचरण यादव, मंजू यादव, राहुल सिंह, विवेक यादव, संदीप वर्मा व लाल सिंह यादव समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular