भाजपा सरकार हम सभी का लोकतान्त्रिक अधिकार छीनना चाहती है : कुशल तिवारी

0
79

अवधनामा संवाददाता

बाबा साहब का संविधान बचाने के लिए साइकिल का बटन दबाएं : विधायक

 

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत हल्लौर में बुधवार की देर शाम सपा-गठबंधन द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सपा-गठबंधन के प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी एवं विधायक सैय्यदा खातून ने सभा को सम्बोधित किया। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए सपा-गठबंधन के प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है। सरकार हम सभी का लोकतान्त्रिक अधिकार छीनना चाहती है। भाजपा सरकार यह चाहती है कि इस चुनाव के बाद अब देश में 30-35 वर्ष तक कोई चुनाव न हो और देश में भाजपा का शासन चलता रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार देश को चीन और रूस बनाना चाहती है। जिस प्रकार उन देशों में शासन चलता है, उसी तरह सरकार भारत में भी शासन चलाना चाहती है। सरकार की यह सोच देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार घोटालों और जुमले की सरकार है। इस सरकार में हजारों करोड़ों रुपये का घोटाला हो चुका है। लेकिन इस पर कोई बात नहीं किया जा रहा है। योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार में सिर्फ मासूम, गरीब, बेसहारा, मजबूर, निर्दोष पर बुल्डोजर चलवाया जा रहा है। जो कि संविधान के खिलाफ कार्य है, क्योंकि न्याय और सजा देना सरकार का नहीं बल्कि न्यायपालिका का कार्य है। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, लूट चरम पर है। लेकिन सरकार द्वारा इस तरफ ध्यान देने के बजाए सिर्फ कुछ व्यापारियों पर ध्यान दिया जाता है। अपने सम्बोधन में डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव हमारे बच्चों के भविष्य का चुनाव है। मोदी सरकार इस चुनाव में दोबारा जीतने के बाद देश का कानून और संविधान बदलना चाहती है। लेकिन बाबा साहब ने जो संविधान लिखा था उसी के बल पर देश के हर वर्ग, जाति और धर्म को प्रत्येक क्षेत्र में समान अधिकार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने अधिकार और हक को समझना होगा। अन्यथा आने वाले समय में जनता को पछताना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग देश के संविधान और कानून को बदलना चाहते हैं, जनता को चाहिए कि जनता ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक दे। जब से यह सरकार आयी है, तब से नौजवान को नौकरी मिलना टेढ़ी खीर हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार नौकरी नहीं देना चाहती है। इसलिए इनके शासन में हर पर्चा लीक हो जाता है। नुक्कड़ सभा को अरशद खुर्शीद, इमरान लतीफ, अफ़सर रिज़्वी, घिसियावन यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। नुक्कड़ सभा का संचालन एसके मेंहदी ने किया। इस अवसर पर अय्यूब मलिक चिनने, उस्मान अली नन्हे, सरदार, शौकत रिज़्वी, मोहम्मद हैदर, नायाब अहमद, बबलू, कामयाब, मंटू, आफताब, तसकीन हैदर, फ़ुजैल अहमद, नन्हे भाई, इन्तेज़ार, सलमान, पप्पू, शब्बू, शकील, विनय शंकर तिवारी, काज़ी सुहेल, खुर्शीद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here