25 व 26 मई को जिले में आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 250 जनप्रतिनिधि, क्षेत्र एवं प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी संत विलास शिवहरे ने की शिरक
महोबा। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रशिक्षण अभियान के तहत सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर जिला कार्य समिति योजना की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी संत विलास शिवहरे ने शिरकत की। इस मौके पर प्रशिक्षण वर्ग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी संपन्न हुई जिसमे करीब दो सैकड़ा से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रशिक्षण पार्टी की रीढ़ को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को विचार और व्यवहार सक्षम बनेगा। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना ही प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि कार्यकर्ता मेहनत और लगन के साथ कार्य करते हुए सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाएं साथ ही डिजिटल युग में सोशल मीडिया का सकारात्मक और प्रभावी उपयोग करे।
बैठक में आगामी 25 व 26 मई को जिले में आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 250 जनप्रतिनिधि, क्षेत्र एवं प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर प्रदेश व क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रशिक्षण वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई, जिसमें 200 से अधिक पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 200 रुपये सहयोग राशि के साथ अपना पंजीकरण कराया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने की। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, कमलेश सक्सेना सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित शर्मा ने किया।





