Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में...

भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

अवधनामा संवाददाता

कोंच। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें याद किया और इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
नगर के मुहल्ला जवाहर नगर के शक्ति केंद्र के बूथ नम्बर 488 स्थित जगदीश कुशवाहा के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर जन संघ की आर्थिक नीति के रचनाकार पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के मुख्य आतिथ्य मनाते हुए सर्व प्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने उन्हें याद करते हुए कहा कि पंडित जी का विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है और भारत मे रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन है उनकी जीवन प्रणाली कला साहित्य दर्शन सब भारतीय संस्कृति है उपाध्याय जी का जन्म 25 सितम्बर 2016 को राजस्थान के धनकिया गांव में हुआ था जब वह तीन बर्ष के थे तब उन्होंने अपने पिता भगवती प्रसाद और 8 साल की उम्र में अपनी माँ को खो दिया था और उनका लालन पालन उनके मामा ने किया था इसी कड़ी में कई बक्ताओं ने अपने अपने विचार रखकर उन्हें नमन किया इस अवसर पर पिछड़ा बर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी लला शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र विश्वकर्मा महामंत्री ओ पी कुशवाहा महावीर गुप्ता सभाषद अनिल वर्मा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular