शहरवासियों की समस्याओं को दूर करने को बताया विजन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी सोनाली जैन ने शनिवार को तालाबपुरा स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर के विशाल प्रांगण से जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि उनका प्रमुख विजन शहरवासियों की समस्याओं को दूर करना है। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के नेतृत्व, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की उपस्थिति में जनसम्पर्क अभियान को गति दी गयी। इस दौरान भाजपाईयों ने तालाबपुरा, डोंडाघाट, करीमनगर होते हुये लोगों से मिले और जनसम्पर्क किया।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि अपने जहन में विभिन्न विकास के विजन लेकर वोट मांगने आयी हूं। मैंने तय किया है कि मैं शहर की स्वच्छता के लिए आधुनिक से आधुनिक संसाधनों का प्रयोग करने का प्रयास करुंगी। गलियों, रास्तों के किनारे नाली और पानी निकासी की तकनीकी व्यवस्था करूंगी ताकि पानी का जमाव न हो सके न ही रास्ते क्षतिग्रस्त हो सकें।
इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा.अनिल यादव, चुनाव प्रभारी अशोक गोस्वामी, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, प्रदीप चौबे, रमेश कुमार सिंह, जगदीश सिंह लोधी एड, हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन, नीलिमा संजय चौबे, जिला महामंत्री बब्बूराजा बुन्देला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, सुभाष जायसवाल, कौस्तुभ चौबे, गन्धर्व सिंह लोधी बाबूजी, चन्द्रशेखर पंथ, रामेश्वर प्रसाद, अशोक जैन, वीरेंद्र जैन, पं.अजय पटैरिया, गौरव गौतम, संतोष कुशवाहा, विजय सिंह लोधी, विवेक जैन, गजेन्द्र सिंह, राहुल मोदी, गौरव चौधरी, मज्जू सोनी, संदीप बुन्देला, अवतार लोधी, धु्रव राजा सिसौदिया, रूपेश साहू, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, निखिल तिवारी, डा.दीपक चौबे, नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर, रोहित रावत, सोनू चौबे, आलोक मयूर, मनीष अग्रवाल, अमित कुशवाहा, रमेश श्रीवास्तव गांधी, धनराज यादव, दीपक वैद्य, विभूति भूषण चौरसिया, पुरुषोत्तम कुशवाहा, सानू बाबा के अलावा अनेकों भाजपाई मौजूद रहे।





