Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमहान शिक्षाविद डॉ एचबी सिंह का मनाया गया उत्साह पूर्वक जन्मदिन

महान शिक्षाविद डॉ एचबी सिंह का मनाया गया उत्साह पूर्वक जन्मदिन

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। पूर्वांचल के सबसे बड़े विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एच बी सिंह का जन्मदिन उनके निजी विद्यालय में बड़े ही धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया जिसमें स्कूल स्टाफ सहित बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।बताते चलें डॉ सिंह का जन्म देवरिया जिले के बर्दगुनिया गांव में जमीदार परिवार में हुआ था।पांच भाई व तीन बहनों में डॉ सिंह तीसरे नंबर पर हैं फिलहाल पढ़े लिखे परिवार में सभी भाई उच्च शिक्षा प्राप्त व उच्च पदों पर आसीन रहे, डॉ सिंह के भाइयों में एक भाई रमाशंकर सिंह अमेरिका न्यूजर्सी में इंजीनियर हैं, एक भाई महाविद्यालय में प्रोफेसर रहे, स्वयं डॉ सिंह साकेत महाविद्यालय जैसे बृहद कालेज के प्रोफेसर व 9 वर्षों तक प्राचार्य रहे बाकी दो भाई भी दिल्ली में उच्च पदों पर आसीन हैं।
डॉ सिंह की शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से हुई जहां उन्होंने एम एस सी कर 1982 में अवध विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त किया।
उनके द्वारा 52 छात्रों को पीएचडी कराई गई, जिसका रिकार्ड आज भी कोई नही तोड़ पाया।
न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़े रहने में भी डॉ सिंह का जोड़ नही, जहां पर वह कई सामाजिक संस्थाओं में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाले हुए हैं वहीं आम लोगों के बीच सहजता से घुलमिलकर उनके समस्याओं से भी सरोकार रखते हैं।
वर्तमान में वह जहां अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक हैं वहीं सामाजिक संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
जन्मदिवस के मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जहां बधाई देने के लिए तांता लगा रहा वहीं विद्यालय स्टाफ व बच्चों द्वारा भी उत्साहपूर्वक शिरकत कर जन्मदिवस अवसर पर चार चांद लगाया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular