बिलग्राम कड़ाके की ठंड को देखते हुए बिलग्राम नगर पालिका द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलग्राम–मल्लावां विधायक आशीष सिंह ‘आशु’ मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर एवं बिलग्राम नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद, गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक आशीष सिंह आशु ने कहा कि
“ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पालिका द्वारा किया गया यह प्रयास बेहद सराहनीय है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए।”
नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर ने कहा कि
“नगर पालिका जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्य आगे भी लगातार किए जाएंगे।”
वहीं नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि
“नगर क्षेत्र के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। नगर पालिका द्वारा किया गया यह प्रयास जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत है।”
कार्यक्रम में मौजूद महिला नेत्री आरती गुप्ता ने कहा कि
“महिलाएं और बुजुर्ग ठंड में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे में कम्बल वितरण जैसे कार्य समाज के लिए बहुत आवश्यक हैं।”
कार्यक्रम में नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई।





