HomeEntertainmentRamayana के म्यूजिक राइट्स को लेकर हुई सबसे बड़ी डील, 75 करोड़...

Ramayana के म्यूजिक राइट्स को लेकर हुई सबसे बड़ी डील, 75 करोड़ में इस कंपनी ने किया सौदा

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण के म्यूजिक राइट्स को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।

हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर रामायण की चर्चा हो रही है। निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण का नाम बीते दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। रणबीर कपूर और यश जैसे कई फिल्मी सितारों से सजी रामायण के म्यूजिक राइट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनने वाली रामायण के म्यूजिक राइट्स की डील 75 करोड़ की धनराशि में की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी के साथ रामायण के मेकर्स ने ये सौदा किया है।

रामायण के म्यूजिक राइट्स की डील 75 करोड़

किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले उसके कई राइट्स का सौदा किया जाता है। जिसमें डिटिटल, टीवी और म्यूजिक राइट्स जैसी कई अलग-अलग कैटेगरी शामिल रहती हैं। फिलहाल माइथोलॉकिल फिल्म रामायण पार्ट-1 के म्यूजिक राइट्स को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।

पिंकविला की रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि रामायण के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपये में मशहूर म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने खरीदे हैं। ऐसे में रामायण के गानों पर टी-सीरीज का लेवल नजर आएगा। हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन आसार पूरे हैं कि टी-सीरीज के साथ ही ये डील हुई है।

क्योंकि भूषण कुमार की टी सीरीज भारत की सबसे पुरानी और बड़ी म्यूजिक कंपनी में से एक हैं और यूट्यूब पर इसके 314 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिनकी मदद से रामायण के गानों को एक बड़े तबके तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इससे पहले रामायण पर बनने वाली निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष के म्यूजिक राइट्स भी टी सीरीज के पास ही थे।

जल्द रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर

लंबे समय से फिल्म रामायण की चर्चा हो रही है। वैसे तो इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाना था। लेकिन दिल्ली के जंतर मंतर पर चले छात्र आंदोलन की वजह से मेकर्स ने इसे पोस्टपॉन किया था। हालांकि, अब रामायण के ट्रेलर को नई रिलीज डेट मिल गई है, जोकि 30 जुलाई 2026 है। गुरुवार को रामायण का ट्रेलर सामने आ जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular