Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रदेश की टॉप-5 आदर्श ग्राम पंचायतों में भटपुरा ग्राम पंचायत का शुमार

प्रदेश की टॉप-5 आदर्श ग्राम पंचायतों में भटपुरा ग्राम पंचायत का शुमार

शाहजहांपुर/ जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर ने विकास की नई इबारत लिखते हुए एक मिसाल कायम की है। कभी कीचड़, अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझने वाली यह पंचायत आज ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की टॉप फाइव ग्राम पंचायतों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।

ग्राम के सभी 56 मार्गों का निर्माण रंगीन इंटरलॉकिंग टाइल्स से कराया गया है, जिनका नामकरण पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित महान विभूतियों के नाम पर किया गया है। प्रत्येक मार्ग के दोनों ओर नालियों के साथ सिल्ट कैचर गड्ढों का निर्माण कर जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

गांव में चारों दिशाओं से प्रवेश पर भव्य स्वागत द्वार, युवाओं के लिए खेल मैदान व ओपन जिम, शिक्षा के लिए विद्यालय, जल संरक्षण हेतु 26 तालाब, तथा पर्यावरण संतुलन के लिए लाखों पौधों का रोपण किया गया है। इसके साथ ही कचरा प्रबंधन प्रणाली, अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र और कल्याण उत्सव भवन जैसी सुविधाएं ग्राम को एक सच्चे आदर्श गांव का स्वरूप प्रदान कर रही हैं।

भटपुरा रसूलपुर आज न केवल विकास का मॉडल है, बल्कि यह दिखाता है कि सशक्त नेतृत्व और जनभागीदारी से गांवों की तस्वीर पूरी तरह बदली जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular