Friday, May 3, 2024
spot_img
Homekhushinagarमंदिरो में किया गया भजन-कीर्तन, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने की साफ-सफाई

मंदिरो में किया गया भजन-कीर्तन, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने की साफ-सफाई

अवधनामा संवाददाता

श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सजाया जायेगा पूरा नगर-मनीष

कुशीनगर। अयोध्या धाम में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंदिरों में भजन-कीर्तन के चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत मंगलवार की तीसरे नगरपालिका पडरौना के जलकल भवन मे स्थित श्री हनुमान मंदिर मे भजन कीर्तन व अखण्ड सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन मे उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल की मौजूदगी में संपन्न हुई। तत्पश्चात अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा नगर के महाराजा अग्रसेन नगर में दुर्गा मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में वृहद साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने कहा कि श्रीराम नगरी अयोध्या मे 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर क्षेत्र के सभी मठ-मंदिरों की साफ-सफाई कर सजाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य को भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन के साथ पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे है। उन्होंने कहा कि नगरक्षेत्र में स्थित श्री रामजानकी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर और श्री वाल्मीकि मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाना है। नपाध्यक्ष ने कहा कि 496 वर्ष बाद यह शुभ घड़ी आयी है कि हमारे आराध्य राजाराम पुनः अपने महल में विराजने वाले हैं जिसे लेकर सम्पूर्ण विश्व राममय हो चुका है। पीएम मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पूरे नगर की दीवारें भगवान राम के नाम से रंग दी गयी हैं और प्राणप्रतिष्ठा के दिन नगर को सजाने का कार्य चल रहा है। पीएम मोदी के विजन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज अमेरिका की सड़कें भी भगवान राम नाम के बैनरों से पट चुकी हैं साथ ही भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए नपाध्यक्ष ने पीएम मोदी की नीतियों सराहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular