Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiमोदी योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश, कहा देश सिर्फ बाबा साहब...

मोदी योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश, कहा देश सिर्फ बाबा साहब के संविधान से चलेगा

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र व यूपी की भेज सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा कि बुलडोजर से सिर्फ तबाही हो सकती है, समाज और देश नहीं चल सकता। आज इधर चल रहा कल उधर भी चल सकता है। देश सिर्फ डॉ. अंबेडकर के संविधान से देश चलेगा। संविधान में परिवर्तन हुआ तो वोट का हक समाप्त हो जायेगा।
श्री अखिलेश आज बदोसराएँ कस्बे में स्थित जनता इंटर कालेज में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में आये लोगों को 2024 में हटाने का समय आ गया है। दिल्ली की सत्ता में बैठी सरकार ने दस साल में क्या दिया है, इस पर गौर करना होगा। गरीबों और किसानों पर अत्याचार किया। विकसित भारत और विश्व गुरु बनाने की बात कर किसानों को ठगने का काम कर रहे हैं। देश तभी विकसित होगा जब किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा। 2024 का चुनाव केवल हार जीत का नहीं युवा पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। इसलिए इसे अपना चुनाव समझकर लड़ें।
उन्होंने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। देश और प्रदेश के नेतृत्वकर्ता झूठ बोल रहे हैं हैदरगढ़ के किसान ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह कर लिया था। मेरठ में जमीन को लेकर न्याय मांगने गए किसान ने आत्मदाह किया। किसानों के आत्मदाह और थाने में मरने की खबरें यूपी में सबसे ज्यादा हैं। अच्छी डिग्री लेने के बाद भी युवाओं के हाथ रोजगार नहीं हैं। बड़ी-बड़ी संस्थाएं बेच दी। उद्योग लगाने का सपना भी दिखाया पर पूरा नहीं किया। 40 लाख करोड़ निवेश का दावा किया लेकिन अब तक कोई उद्योग नहीं लगा। बाराबंकी के साथी बताए बाराबंकी में कितना निवेश आया है? फौज की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधी अधूरी अग्निवीर वाली नौकरी शुरू की। ये साजिश पिछड़े और दलितों के साथ की गई है ताकि गरीब और किसानों के बेटे फौज में न भर्ती हो सकें। समाजवादी लोग सरकार में आए तो अग्निवीर खत्म होगी और नौजवानों को पक्की नौकरी मिलेगी। भाजपा के लोग पाकिस्तान की बात करते हैं लेकिन चीन के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं। चीन के लोग घुसपैठ कर रहे हैं। इस सवाल पर सरकार कोई जवाब नहीं देती।
अपने लोगों को मुनाफा कमवाने के लिए जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग अपने लोगों को मुनाफा कमवाने के लिए आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रहे हैं। कुछ दिन पहले योग देखा था जिसमें योगी योग नहीं कर पा रहे थे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है। दिल्ली से लखनऊ को जोड़ने वाला हाईवे ऐतिहासिक हाईवे है। भाजपा सरकार सड़कों के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नही रखा गया। गोरखपुर में 90 किमी की सड़क छह हजार करोड़ से बन रही लेकिन आज तक पूरी नहीं हो पाई। एनडीए को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का जोड़ ही पूरे देश में हराएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई, राकेश वर्मा, अरविंद सिंह गोप, प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, मोहम्मद सबाह आदि नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।05

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular