बर्डपुर, सिद्धार्थनगर। बुनियादी शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है, इसलिए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तायुक्त शिक्षा, शासन की प्राथमिकता है। “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा हेतु निर्धारित अधिगम लक्ष्यों एवं उनकी संप्राप्ति हेतु जन समुदाय को जागरूक करना है। तथा निपुण बच्चों का उत्साहवर्धन करना है।
उक्त आशय का विचार खण्ड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने ब्लॉक संसाधन केन्द्र बर्डपुर के प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हमारे हमारा आंगन हमारा कार्यक्रम” में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, शिक्षकों और और बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार और मध्यान्ह भोजन जैसी योजना संचालित है। जन समुदाय के सहयोग से ही हम सब निपुण भारत मिशन के लक्ष्य शत–प्रतिशत को प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने को–लोकेटेड आंगनबाड़ी के परिसर वाले विद्यालयों के द्वारा लगाए गए टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया, तथा प्रत्येक न्याय पंचायत से कक्षा 1और दो के पांच–पांच अर्थात 40 निपुण बच्चों को कॉपी, पटरी, पेंसिल, पेन, रबर, कटर सहित बैग प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र, महिला शिक्षक संघ की मंत्री रश्मि जायसवाल, एआरपी संदीप द्विवेदी, अभय कुमार यादव, राम कृष्ण यादव, अनुराग श्रीवास्तव, विवेक पासवान ने भी संबोधित किया, तथा कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक शमशुल हक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिनव कुमार श्रीवास्तव, इश्तियाक अहमद, जुबैर अहमद उस्मानी, राम सेवक, सेराज अहमद, कामिनी गुप्ता, सावित्री चौधरी, उमा, विभा यादव, सालिक राम चौधरी आदि उपस्थित रहे।





