HomeMarqueeदूसरे क्वार्टर फाइनल में जीती बेनीपुरा की टीम

दूसरे क्वार्टर फाइनल में जीती बेनीपुरा की टीम

अवधनामा संवाददाता

इटावा। बीहड़ों में चल रही 14 दिवसीय चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2 के दसवें दिन दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला निनावली और बेनीपुरा टीमों के बीच खेला गया। निनावली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए निनावली टीम ने निर्धारित 12 ओवर में से महज 9.4 ओवर में 65 रन बनाकर आल आउट हो गयी।निनावली टीम के खिलाडी भानु ने सर्वाधिक 15 रन का योगदान दिया।
चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में जवाब में उतरी बेनीपुरा टीम 9.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। बेनीपुरा टीम के खिलाडी गौरव ने सर्वाधिक 16 रन बनाये और 3 विकेट लिए। बेनीपुरा टीम के यशवंत रत्न ने 11 रन बनाने के साथ 4 विकेट झटके। निनावली टीम के राहुल याज्ञिक ने 2 विकेट लिए। बेनीपुरा टीम के खिलाड़ी सौरभ मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें चंबल क्रिकेट लीग आयोजन समिति से जुड़े मास्टर आनंद कुमार के हाथों ट्रॉफी दी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular