Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeSliderBareilly News : नेग को लेकर भिड़े किन्नर, कार में उठाकर ले...

Bareilly News : नेग को लेकर भिड़े किन्नर, कार में उठाकर ले गए, फिर पीटकर काटे बाल

बदायूं के उझानी में नेग को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। एक गुट ने दूसरे गुट की एक किन्नर शिवानी का अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसके बाल काटे गए और उस पर लघुशंका भी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छह किन्नरों को हिरासत में लिया है।

नेग को लेकर किन्नरों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक किन्नर को उसके घर से अपहरण कर लिया गया। घटना उझानी के पंखा रोड पर हुई, जहां शिवानी किन्नर की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि सना किन्नर और उसके कुछ साथियों ने उनके घर की खिड़की तोड़कर शिवानी को अपनी कार में डाल लिया।

साथियों के साथ मिलकर की पिटाई

आरोप है कि सना और उसके साथियों ने शिवानी की पिटाई की, उसके बाल काटे और उसके ऊपर लघुशंका की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक किन्नर को नामजद व कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने छह किन्नारो को हिरासत में लिया है। कुछ किन्नर पुलिस की इस कार्रवाही से असंतुष्ट होकर सड़क पर ताली बजाकर प्रदर्शन करते रहे। उझानी के पंखा रोड पर बधाई की नेग लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में पहले से रंजिश चल रही है।

दोनों गुट एक दूसरे के साथ मारपीट करते रहते हैं। गुरुवार को शिवानी किन्नर की मां की ओर से उझानी थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया। जिसमें बताया गया कि गुरुवार को सना किन्नर व उसके कुछ साथी मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुस आए और उनके पुत्र शिवानी किन्नर को अपनी कार में डालकर ले गए।

किन्नर ने दूसरे किन्नर की कार में तोड़फोड़ की

पुलिस ने इस पर सना किन्नर और उसके साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। इधर शिवानी किन्नर ने बताया कि उसके साथ जमकर मारपीट की गई उसके दांत तोड़ दिए। बाल काट दिए वही साथ के किन्नरों ने उसके ऊपर लघुशंका की। उसके बाद अपनी कार से उसको घायल अवस्था में कोतवाली गेट पर छोड कर जाने लगा। जिसमें शिवानी के साथ वाले किन्नर ने दूसरे किन्नर की कार में तोड़फोड़ कर दी।

घायल शिवानी किन्नर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मारपीट करने वाल काटने लघुशंका करने के छह आरोपितों को हिरासत में लिया है। घटना की पृष्ठभूमि में गुरु के मकान को कब्जा करने को लेकर काफी समय से इन लोगों मे विवाद चल रहा है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि अपहरण, मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular