Tuesday, May 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeबांसी नपाध्यक्ष चमन आरा राइनी के वाहन पर बाराबंकी में जानलेवा हमला,...

बांसी नपाध्यक्ष चमन आरा राइनी के वाहन पर बाराबंकी में जानलेवा हमला, बाल-बाल बचीं

बांसी सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी की अध्यक्ष चमन आरा राइनी के वाहन पर रविवार देर रात बाराबंकी शहर के भीतर बाइक सवार युवकों ने पथराव कर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में नपाध्यक्ष और उनका चालक बाल-बाल बच गए, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले में ई-एफआईआर (e-FIR) दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:00 बजे नपाध्यक्ष चमन आरा राइनी की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह अपने चालक के साथ निजी वाहन से इलाज के लिए लखनऊ जा रही थीं। जैसे ही उनका वाहन बाराबंकी पुल के नीचे से शहर के अंदर पहुंचा, दो बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोक लिया और अचानक पथराव शुरू कर दिया।

हमले के दौरान चालक और नपाध्यक्ष ने सूझबूझ दिखाते हुए सीट के नीचे झुककर अपनी जान बचाई। नपाध्यक्ष के अनुसार, इस अप्रत्याशित हमले से वह गहरे सदमे में आ गईं और करीब 15 मिनट तक बेसुध रहीं। चालक उन्हें सुरक्षित पास की एक पुलिस चौकी पर ले गया, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने पति व सपा जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीस पटवारी को दी। सपा नेता इदरीस पटवारी ने बताया कि घटना के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी लिखित शिकायत की गई है।स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त स्थान पर नशे के आदी कुछ युवक अक्सर राहगीरों के साथ इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं।इदरीस पटवारी ने यह भी साझा किया कि पूर्व में उनके साथ भी इसी क्षेत्र में ऐसी घटना घट चुकी है।नपाध्यक्ष पर हुए इस हमले के बाद समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular