HomeMarqueeट्रकों की भिड़ंत से एनएच 31 पर थमे वाहनाें के पहिये

ट्रकों की भिड़ंत से एनएच 31 पर थमे वाहनाें के पहिये

नरही थाना क्षेत्र के सुरही गांव के सामने एनएच 31 पर बुधवार देर रात एक ट्रक की सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। वाहनाें की भिड़ंत के चलते पूरा हाइवे बाधित हो गया। गुरुवार सुबह दस बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगा रहा। काफी देर बाद स्थानीय पुलिस के आने पर आवाजाही चालू कराई जा सकी।

स्थानीय लाेगाें की माने ताे ट्रकों की टक्कर इतनी तेज हुई थी कि दोनों आपस में फंस गए थे। ट्रकाें के फंसने से सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई। छोटे वाहन तो किसी तरह निकलते रहे लेकिन बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे थे। गुरूवार की सुबह तक दोनों तरफ तेतारपुर से भरौली तक करीब सात किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। हालांकि वाहनाें के टकराने के बाद ग्रामीणों ने ट्रकों को हटाने की कवायद शुरु की। इस दाैरान काफी देर तक पुलिस का कहीं भी अता पता नहीं रहा। लोग जाम के चलते परेशान रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular