HomeSliderबंटे तो हमें बांटने वाले कल महफिल सजायेंगे : मनोज तिवारी

बंटे तो हमें बांटने वाले कल महफिल सजायेंगे : मनोज तिवारी

दिल्ली से भाजपा सांसद व भोजपुरी के मशहूर गायक मनोज तिवारी ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे की वकालत करते हुए कहा कि हम जब भी बंटे हैं, देश के टुकड़े हुए हैं। इसलिए यह लाइन कोई छोटी लाइन नहीं है। वह पांच दिवसीय बलिया महोत्सव के समापन पर अपनी प्रस्तुति देने शुक्रवार की देरशाम आए थे।

उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में पाकिस्तान और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि हम बंटे तो देश के टुकड़े हुए। बंटेंगे तो कटेंगे की लाइन वर्तमान में बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम बंटेंगे तो हमें बांटने वाले कल महफिल सजायेंगे। इसलिए देश के लोगों से यही कहूंगा कि अब हमें बंटना नहीं है। कदम से कदम मिलाकर साथ चलना है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भाजपा का नया नामकरण करने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने खुद राहुल गांधी के खटाखट वाले दावे पर ही सवाल उठा दिया है। उनके द्वारा भाजपा को विश्वासघाती पार्टी कहने पर देश कितना विश्वास करेगा, यह तो वह भी जानते हैं। लेकिन खड़गे द्वारा राहुल गांधी के खटाखट पर सवाल उठना आज देश में चर्चा का विषय है। कांग्रेस जो देश के संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को गिराने में लगी है, देश के लोग अब उसको पहचान चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular