जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया

0
157

अवधनामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान

हमीरपुर :आज दिनांक 16.11.2023 को मिशन शक्ति अभियान फेज-IV के क्रम में जनपद पुलिस टीम द्वारा, अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत जाकर बालिकाओं/महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच एवं बैड टच व उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
इसी क्रम में डायल *112 का उपयोग करने के बारे में बताया गया, बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112/ 1090/ 102/108/1098* आदि से अवगत कराया गया। *साइबर अपराधों से बचाव के उपायों* के सबन्ध में भी जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित योजनाओं के पैम्फलेट वितरित किये गए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here