सिसवा बाजार (महराजगंज)। थाना कोठीभार क्षेत्र के हरपुर पकड़ी स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने स्कूल का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक लकी पटेल, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार एवं महिला कांस्टेबल विन्ध्वासिनी शुक्ला की उपस्थिति रही। टीम ने बच्चों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों तथा आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112 एवं 1930 सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से संबंधित योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी छात्रों को जागरूक किया गया। अंत में जागरूकता पंपलेट वितरित कर बच्चों को सतर्क और सजग रहने का संदेश दिया गया।





