Friday, March 27, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकर्तव्यो के प्रति जागरूकता विकसित भारत बनाने के लिए आवश्यक

कर्तव्यो के प्रति जागरूकता विकसित भारत बनाने के लिए आवश्यक

अवधनामा संवाददाता

मसौली बाराबंकी। वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने मे देश के प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यो के प्रति जागरूक होना जरूरी है जिसके लिये हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
उक्त बाते गुरवार को ग्राम पंचायत नसीरनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदनपुर मे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र एव प्रदेश मे जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से देश व प्रदेश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है। कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया। खण्ड विकास अधिकारी डा संस्कृता मिश्रा ने कार्यक्रम मे मौजूद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि सरकार को योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाया जाय तथा वँचित लोगो को योजनाओं से जोड़ा जाय। उन्होंने बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कराई। शिक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम मे स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा मे जियो यादव पुत्र ऋषि कुमार को प्रथम, जुगुल पुत्री पुत्तीलाल को द्वितीय व लवी पुत्री राजवीर को तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर भाजपा नेता अमित वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, पर्यावरण प्रेमी आशीष वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम, सीडीपीओ सुलेखा यादव, अवर अभियंता एम आई अनिल कुमार व्यास, ग्राम प्रधान संतोष कुमारी, पंचायत सचिव शौम्या सिंह, मो आकिब जमाल, कमलेश् यादव, संजीव सिंह, प्रताप नारायण, जितेन्द्र पटेल, प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत वर्मा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।02

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular