विकासखंड मया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 115 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे

0
142

अवधनामा संवाददाता

मयाबाजार(अयोध्या)। द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज मया बाजार के प्रांगण में विकासखंड द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय ने कही की गरीब कन्याओं का विवाह सबसे पुनीत कार्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर गरीबों को बिटिया के विवाह की चिंता से मुक्त कर दिया है। मयाबाजार विकासखंड के आयोजक व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह कप्तान सिंह की अध्यक्षता में द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधितकर रहे थे। उन्होंने कहाकि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गांव ,गरीब, निराश्रित लोंगो के विकास के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम में सपा विधायक अभय सिंह ने भी नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी का शुभकामना संदेश वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश पांडेय बादल ने सुनाया। बाहर होने के कारण तिवारी नही पहुंच पाए थे। कार्यक्रम में 115 जोड़ो का विवाह कराया गया। जिसमे चार मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। अतिथियों ने युगल जोड़ो को उपहार दिया। कार्यक्रम का संचालन ध्रुव गुता ने किया। खण्ड विकास अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा के दान बहादुर सिंह,घनश्याम पांडेय, अशोक वर्मा ,शत्रुघ्न मोदनवाल घनश्याम कनौजिया अमित सिंह विजय चौधरी राजेंद्र वर्मा एडीओ आईएसबी सचिव भूपेंद्र सिंह दीपमाला सिंह संजीता रेनू वर्मा रामशंकर वर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here