Thursday, October 30, 2025
spot_img
HomeMarqueeहिण्डाल्को में आयोजित बिरहा गीत सुनकर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

हिण्डाल्को में आयोजित बिरहा गीत सुनकर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ रेणुकूट  हिण्डाल्को कर्मचारी मनोरंजनालय के तत्वावधान में बिरहा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बिरहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्युमिना प्लांट के प्रमुख एन0 एन0 राय ने अन्यत्र जिलों से आये कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में वाराणसी से पधारे अंतरराष्ट्रीय बिरहा गायक आकाशवाणी दूरदर्शन संगीत नाटक अकादमी सदस्य  दीपक सिंह तथा जौनपुर से पधारे आकाशवाणी कलाकार एवं बिसमिल्लाह पुरस्कार से सम्मानित  अशोक लाल यादव द्वारा बेहद मनोरम बिरहा गीत प्रस्तुत किया गया।

इस बार का कार्यक्रम बीते वर्षों में हुए कार्यक्रमों से काफी भिन्न था। इस बार का कार्यक्रम शास्त्रीय संगीत पर आधारित था जिसमें ओज, वीर, श्रृंगार, हास्य एवं भक्ति गीत का अद्भुत संगम था। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार  दीपक सिंह द्वारा देवी गीत वंदना के साथ की गई। जिसके कुछ बोल इस प्रकार थे- जगत की तू माता, भाग्य विधाता पुराण वेद गाता भाग्य विधाता। धन्य देश के धरा धाम हरदम कुर्बानी मांगैले। बहिनी से बिरन, माता से लल्लन, गोदी के निशानी मांगैले। उक्त कार्यक्रम का संचालन मनोरंजनालय विभाग के प्रबंधक राजेश सिंह इंदौलिया ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी -संतोष सिंह, आरती सोनावने, सर्वेश यादव, सुदेश्वर प्रसाद समेत हिण्डाल्को की मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में मनोरंजन कार्यक्रम का समापन मनोरंजनालय विभाग के संजय सिंह द्वारा किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular