Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeकन्हैया के काफिले पर हमला, तीन वाहन क्षतिग्रस्त- कई लोग घायल

कन्हैया के काफिले पर हमला, तीन वाहन क्षतिग्रस्त- कई लोग घायल

छपरा, (लोकसत्य)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में आज सारण जिले के हवाई अड्डा मैदान में सभा करने जा रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर हुए हमले में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार में सिवान से छपरा में सभा करने आ रहे भाकपा नेता कुमार के वाहन पर हमला किया गया है। इस घटना में उनके साथ चल रहे तीन वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

 

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के साथ ही कुमार के काफिले को अपने क्षेत्र से आगे निकाल लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular