Wednesday, September 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeजगह-जगह गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद और विधायक ताहिर खान का...

जगह-जगह गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद और विधायक ताहिर खान का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत–

अवधनामा संवाददाता

सुलतानपुर। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल निषाद वरिष्ठ सपाईयों के साथ सोमवार को सुल्तानपुर इसौली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अभियान में धार देने निकले। उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया।प्रत्याशी समेत वरिष्ट सपाईयों का स्वागत कर चुनावी अभियान को आगे बढाया गया। बुधवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी का तूफानी चुनाव प्रचार अभियान चला नुक्कड़ सभाएं की गई। सपाईयों ने जनता को बताया कि गठबंधन प्रत्याशी को जिताना क्यों जरूरी है,बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को गंभीरता से जनता के बीच उठाया गया। साथ ही ऐतिहासिक जीत दिलाने का आवाह्न किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular