4 लाख कीमत की अवैध स्मैक के साथ तश्कर गिरफ्तार

0
79

अवधनामा संवाददाता

थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह की तत्परता से पुलिस टीम को फिर मिली बड़ी सफलता।

करौंदीकला,सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक सोमेन बरमा के निर्देशन में वारंटी/वांछित अपराधियों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस टीम सकरदे के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त लगभग 100 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया है।पकड़े जाने के उपरांत अभियुक्त ने अपना नाम नन्हकऊ सुत बरखू हरिजन निवासी बूढ़ापुर थाना करौंदीकला बताया। पुलिस ने उक्त अभियुक्त के पास से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है,जिसकी कीमत लगभग चार लाख के आसपास है।पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। अभियुक्त को पकड़ने में उपनिरीक्षक संतोष शुक्ला,रजत सचान आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।अभी कल ही बल्दीराय थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की खबर जोर शोर से चली थी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here