असिस्टेंट प्रोफेसर डा० इनामउद्दीन को इस वर्ष के “एएमयू यंग रिसर्चर एवार्ड” के लिये चयनित

0
258

अलीगढ़ 13 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एप्लाइड कैमिस्ट्री विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा० इनामउद्दीन को इस वर्ष के “एएमयू यंग रिसर्चर एवार्ड” के लिये चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें विज्ञान, जीव विज्ञान, इंजीनियरिंग, मेडिसिन एवं यूनानी मेडिसिन वर्ग के अंतर्गत उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। पचास हज़ार रूपये पर आधारित यह एवार्ड उन्हें आगामी 17 अक्टूबर को आनलाइन सर सैयद स्मृति समारोह में प्रदान किया जाएगा।


डा० इनामउद्दीन का चयन प्रख्यात वैज्ञानिक डा० निरंजन चक्रवर्ती (प्रोफेसर आफ इमिनेंस, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ प्लांट जीनोम रिसर्च, नई दिल्ली) के नेतृत्व में एक निर्णायक समिति ने किया।
इन्नोवेशन कौंसिल एण्ड यूनिवर्सिटी इंक्यूवेशन सेंटर, एएमयू के चेयरमैन प्रोफेसर एस इम्तियाज़ हसनेन तथा समन्वयक प्रोफसर एम सज्जाद अतहर ने कहा कि डा० इनामुद्दीन ने प्रतिष्ठित राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 175 शोध पत्र प्रकाशित किये हैं, तथा वह विभिन्न प्रतिष्ठित जर्नल के संपादक मंडल में शामिल हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here